मनोरंजन
बोनी कपूर एक नए विवाद में घिरे
By Swadesh | Publish Date: 1/4/2019 4:24:27 PMमुंबई । निर्माता बोनी कपूर एक नए विवाद में घिर गए हैं। ये विवाद एक वीडियो को लेकर हुआ है, जिसमें वे अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ नजर आ रहे हैं और वीडियो में बोनी कपूर उर्वशी को गलत तरीक से छूते नजर आ रहे हैं। हालांकि उर्वशी ने बोनी कपूर की हरकत पर एतराज नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बोनी कपूर घिरते जा रहे हैं और लगातार उनकी आलोचना तेज होती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बालीवुड के जाने-माने निर्माता जयंतीलाल गाढ़ा के बेटे की शादी के स्वागत समारोह में बोनी कपूर सहित फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे पंहुचे थे। इस वीडियो को लेकर जब उर्वशी से संपर्क करने का प्रयास हुआ, तो वहां से कोई कमेंट करने से मना कर दिया गया।
बोनी कपूर की मीडिया टीम के मुताबिक, वे शहर से कहीं बाहर चले गए हैं। अपनी पहली पत्नी अर्चना शौरी (अर्जुन कपूर की मां) से बिना तलाक लिए श्रीदेवी के साथ शादी करने वाले बोनी कपूर पहली बार इस तरह के विवाद में फंसे हैं। बतौर निर्माता बोनी कपूर इन दिनों बालीवुड और साउथ में कई फिल्में बना रहे हैं।