- देश के 8।50 लाख बैंक कर्मचारियों को शुक्रवार को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा मिल गया।
नई दिल्ली। देशभर के बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर मुहर लग गई। जिसका फायदा देश के 8।50 लाख बैंक कर्मचारियों को मिलेगा। शुक्रवार को इंडियन बैंक असोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक में बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर मुहर लग गई। आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच करार होने के बाद वेतन बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। बता दें कि वेतन बढ़ोतरी को लेकर बैंक कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जो 8 मार्च को पूरा हो गया।
सप्ताह में 5 दिन काम की भी मांग
हालांकि बैंक कर्मचारियों को 5 दिन वर्किंग का तोहफा मिलना अभी बाकी रह गया है। बैंक कर्मचारी मांग कर रहे हैं केंद्रीय कर्मियों की तरह उनके काम के दिन भी सप्ताह में पांच किए जाएं। फिलहाल बैंक कर्मचारियों को महीने में चार सप्ताह में से दूसरे और पांचवें सप्ताह में शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलती है। जबकि पहले और तीसरे सप्ताह में रविवार को ही अवकाश मिलता है।