Home » नोएडा में बढ़ती ठंड के चलते 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश

नोएडा में बढ़ती ठंड के चलते 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश

नोएडा। राजधानी दिल्ली समेत नोएडा में बीतें कई दिनों से लगातार बढ़ती ठण्ड के चलते प्रशासन ने 8वीं तक के बच्चों के स्कूल बंद कर दिए है।बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।


शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में कई जगह हुई थी बूंदाबांदी


ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। इससे औद्योगिक नगरी पहाड़ों की तरह ठिठुर गई। शीतलहर और भीषण गलन से लोग परेशान दिखे। यही वजह है कि शनिवार को भी गलन महसूस की जा रही है। बीते मंगलवार से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। दिन का पारा लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भीषण गलन रही। बर्फीली हवाओं ने परेशान किया। बंद स्थानों पर गलन की वजह से काम करना मुश्किल हो गया। उंगलियां जाम हो गईं। सुबह हल्के कोहरे की वजह से जरूरी कार्य से निकलने वाले ठिठुरने को मजबूर हुए।


शनिवार के बाद सुधर सकते हैं हालात


दोपहिया पर चलने वालों को मफलर, जैकेट और दस्ताने भी नाकाफी लगे। करीब नौ बजे तक दृश्यता बढ़ी लेकिन आसमान में छाई धुंध लगातार बनी रही। पूरा दिन गलन और सर्दी के सितम में बीता। रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हैं। यह नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 रहा। बीते चार दिन से शहर में कोल्ड-डे-कंडीशन के हालात हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कोल्ड-डे-कंडीशन का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई है। घना या बहुत घना कोहरा रहेगा।


रविवार को हो सकती है हल्की बारिश


रविवार को सुबह कोहरा-धुंध के बाद दोपहर में मौसम साफ होने की संभावना रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव होगा। शुक्रवार को 12 बजे ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 328 व नोएडा का 308 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd