भोपाल। नेहरू नगर इलाके में रहने वाली नाबलिग के साथ उसके ही पिता ने ज्यादती की। नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि पिता कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कमला नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी नेहरू नगर इलाके में रहती है। उसके माता-पिता में विवाद चल रहा है जिसके कारण पिता ने मां को छोड़ दिया है। किशोरी अपने पिता के साथ रहती है तथा मां के घर आती-जाती रहती है। कल किशोरी अपने घर में बैठकर रो रही थी। पड़ोसियों ने जब उसकी आवाज सुनी तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से कमला नगर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कमला नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ में किशोरी ने बताया उसके साथ उसके ही पिता ने ज्यादत की है। वह कई बार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इस पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Relationship tarnished: Father misbehaves with minor.