Home » अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता का हुआ शुभारम्भ, भारत-यूएस वार्ता में सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर होगा जोर

अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता का हुआ शुभारम्भ, भारत-यूएस वार्ता में सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर होगा जोर

वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में होगी। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इस सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने पर केंद्रित होगी। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ और विदेश मंत्री जयशंकर 10 नवंबर को नई दिल्ली में पांचवीं भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का स्वागत करेंगे।

विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के साथ अमेरिका की मजबूत साझेदारी है। एंटनी ब्लिंकन रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टू प्लस टू सुरक्षा वार्ता के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस वार्ता से दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और साझेदारी को गहरा किया जाएगा। इसके अलावा कई विषयों पर चर्चा होगा।

अमेरिका का रणनीतिक भागीदार बना रहेगा भारत

वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत अमेरिका के लिए अहम रणनीतिक भागीदार है और यह नई दिल्ली को तय करना है कि मध्य पूर्व सहित दुनिया भर में किसी विशेष संकट या आकस्मिक स्थिति पर उनका रुख क्या होगा। व्हाइट हाउस के प्रमुख अधिकारी जॉन किर्बी ने वॉशिंगन में मीडिया से बात करते हुए कहा, भारत हमारा एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान सभी ने इसे देखा था। किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम इसे भारत सरकार और प्रधानमंत्री पर छोड़ते हैं कि वे दुनिया भर में किसी भी विशेष संकट या घटनाक्रम पर उनका रुख क्या होगा, जिसमें मध्य पूर्व भी शामिल है। किर्बी ने कहा कि हम हर दिन भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd