8.5 लाख बैंक कर्मचारियों की बढ़ेगी 15% सैलरी, आईबीए और यूनियनों संघों में बनी सहमति

नई दिल्ली। दिवाली से पहले बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के 8.5 लाख से अधिक कर्मचारियों की सैलरी में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस पर बुधवार को ही भारतीय बैंक संघ यूनियनों और (अधिकारी) संघों के साथ सहमति बन गई है।
भारतीय बैंक संघ ने 11वीं द्विपक्षीय वेतन वृद्धि वार्ता सहमति पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसी के साथ अब 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों इनमें सरकारी बैंकों के कर्मचारी ज्यादा हैं, उनकी सैलरी बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।
आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने एक बयान में कहा कि यह बढ़ोतरी 1 नवंबर, 2017 से लागू मानी जाएगी और 5 साल की अवधि के लिए लागू रहेगी। समझौते के तहत वेतन में 15 परसेंट की बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है।
बता दें कि बैंक अधिकारियों के चार संगठनों और पांच कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले UFBU और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने तीन साल तक चली लंबी बातचीत के बाद इस साल 22 जुलाई को सालाना 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के समझौते पर करार किया था।
IBA ने कहा पहली बार परफार्मेंस लिंक्ड इनसेंटिव (PLI) स्कीम भी लागू कर दी जाएगी। ये मौजूदा वित्त वर्ष से ही लागू होगी।