छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव में लहराया कांग्रेस का परचम, रायपुर संभाग में भाजपा
X
Gopal Bajpai24 Dec 2019 4:35 PM GMT
रायपुर. छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को आए परिणाम में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। सुकमा सहित कई अन्य ऐसी नगर पंचायतें हैं, जहां पहली बार कांग्रेस का खाता खुला है। वहीं रायपुर संभाग में भाजपा के हाथ बाजी लगी है। खास बात यह रही कि प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को अपने ही दिग्गजों, मंत्रियों और विधायकों के गढ़ में हार का मुंह देखना पड़ा है। फिलहाल अभी भी मतगणना जारी है, और नतीजे देर रात तक आने की संभावना है। प्रदेश में 2840 वाॅर्डों के लिए 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। इसमें 10162 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में थे। प्रदेश में 16 साल बाद बैलेट पेपर से चुनाव हुए।
Next Story