तसलीमा नसरीन का आरोप, बांग्लादेश के धर्मस्थलों में रोजाना हो रहे बलात्कार

ढाका। अपने लेखन और धर्म पर कटाक्ष व विवादित टिप्पणियों के लिए पहचानी जाने वाली लेखिका तसलीमा नसरीन ने बांग्लादेश के धर्मस्थलों में रोजाना बलात्कार होने का आरोप लगाया है।
तसलीमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस मामले में तंज कसा।
तसलीमा ने लिखा, 'बांग्लादेश में रोजाना मस्जिद-मदरसे में बलात्कार हो रहे हैं। अल्लाह के नाम पर बलात्कार हो रहे हैं। मदरसे के बलात्कारी-शिक्षक, बलात्कारी-मस्जिद के इमामों का मानना है कि अगर वो पांच वक्त की नमाज अदा करेंगे तो उनके गुनाह आजाद होंगे, क्योंकि अल्लाह माफ कर रहा है।'
बता दें कि तसलीमा नसरीन धर्म के नाम पर किए जाने वाले पाखंडों को लेकर हमेशा अपनी आवाज उठाती हैं। इसे लेकर कट्टरपंथियों ने कई बार उनके खिलाफ फतवे जारी कर हत्या की धमकी तक दी। यही वजह है कि उन्हें अपना देश बांग्लादेश छोड़ना पड़ा और अब वो निर्वासित होकर भारत में रह रही हैं।