न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ शुरू हुआ नया साल

X
sourabh panchratan31 Dec 2020 2:25 PM GMT
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में नये वर्ष की शुरुआत हो गयी है। भारतीय घड़ी के अनुसार शाम साढ़े चार बजते ही न्यूजीलैंड में रात के 12 बज गये और नये वर्ष की शुरुआत हो गयी। दुनिया में नया साल 2021 नयी उम्मीदों के साथ दस्तक दे रहा है। न्यूजीलैंड में सबसे पहले नये साल का आगाज हुआ। इसके साथ ही न्यूजीलैंड में जश्न का माहौल शुरू हो गया। इस साल दुनिया ने कोरोना वायरस जैसी महामारी का सामना किया है। इस कारण नये साल का जश्न भी अलग तरीके से मनाया जा रहा है। भारत में भी नये साल के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। होटलों, रेस्टोरेंटों में भी सजाया जा चुका है। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोग घरों में ही नये साल का स्वागत करने की तैयारी की है।
Next Story