महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाया लॉकडाउन, नए साल के लिए जारी की एडवाइजरी
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने लॉकडाउन प्रतिबंध को 31 जनवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले इसी राज्य में थे।

X
Gourav Joshi30 Dec 2020 9:19 AM GMT
मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन प्रतिबंधों को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र उन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है, जिसमें देश के कुल सक्रिय COVID-19 मामलों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। गौरतलब है कि 25 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ, अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन लागू हो गया था। राज्य सरकार ने सर्कुलर जारी करते हुए लोगों से नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने की अपील करते हुए सामान्य तरीके से नए साल का स्वागत करने के लिए कहा है।
Next Story