बदलते मौसम में बढ़ सकती है साइनस की समस्या, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम
बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे मौसम में साइनस की समस्या भी बढ़ जाती है।
X
Gopal Bajpai23 Dec 2019 9:30 AM GMT
मौसम में बदलाव जारी है और दिन पर दिन सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस बदलाव का इंसान के शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है और बीमारी के चपेट में आ जाता है। बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे मौसम में साइनस की समस्या भी बढ़ जाती है। इस बीमारी की शुरुआत एलर्जी और सर्दी-जुकाम से ही होती है। हालांकि ज्यादा लोग इस समस्या में एंटीबायोटिक दवाएं लेते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपचार हमेशा दवाइयों से बेहतर होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं जो इस समस्या से राहत दिलाएंगे।
साइनस के लक्षण
संक्रमण, एलर्जी और केमिकल इर्रिटेशन की वजह से साइनस हो सकता है
चेहरे पर नरमी
साइनस के कारण कान और दातों में दर्द
बुखार
नाक से सांस लेने में तकलीफ
गले में खराश
चेहरे पर सूजन
Next Story