भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जरूररतमंदों को बांटा भोजन एवं आवश्यक सामग्री
राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र के दामखेड़ा की विभिन्न बस्तियों में देहाडी मजदूरों को मास्क, भोजन के पैकेट वितरित किए।
भोपाल, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा के कार्यकर्ता पूरे देश एवं प्रदेश में गरीब, अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र के दामखेड़ा की विभिन्न बस्तियों में देहाडी मजदूरों को मास्क, भोजन के पैकेट वितरित किए। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कोरोना संकट का मुकाबला कर रहे देश और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं जीवनयापन के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश अपने कार्यकर्ताओं को दिये हैं। इसके परिपालन में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए गरीब, अभावग्रस्त लोगों को यह सामान उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोलार क्षेत्र में पहुंचे।
जब तक स्थिति सामान्य न हो, हम सहायता करते रहेंगे
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इसी तरह से संकट के समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं, मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह लड़ाई अभी लंबी चलनी है और जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य न हो जाए, हमें निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहना है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से अनुरोध किया कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। इसी में आपकी और आपके परिवार की भलाई है। इस अवसर पर रविन्द यति, महेश मीणा, सुनील सिंह, सुरेन्द्र शुक्ला, राजेश मिश्रा, योगेश, अनुज गौर, संतोष सेन, संतोष यादव, धनराज नायडू सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।