भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया, कैसे कर रहे पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद
मानव सेवा में जुटे 06 लाख से अधिक कार्यकर्ता पहुंचाई 56 लाख से ज्यादा लोगों को मदद
भोपाल, केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्राणप्रण से पीड़ितों, जरूरतमंदों की सहायता में जुटे हैं। अपने इसी प्रयास के तहत प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता अब तक 42 लाख 13हजार 204 लोगों को भोजन के पैकेट और 42 लाख 3 हजार 968 लोगों को सूखा राशन उपलब्ध करा चुके हैं । यह कहना है प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा का । उन्होंने बताया कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर 641549 पार्टी कार्यकर्ता गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के काम में जुटे हुए हैं। ये कार्यकर्ता 28 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कुल 5634102 लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध करा चुके हैं । शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से अब तक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों से आए मजदूरों के लिए भी काम कर रहे है और विभिन्न सीमावर्ती जिलों में अब तक 125000 मजदूर परिवारों के लिए भोजन व्यवस्था, उनके उपचार तथा जांच की व्यवस्था और उन्हें घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा चुकी है। शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ प्रभावितों और जरूरतमंद लोग ही नहीं, बल्कि व्यवस्था में लगे सरकारी कर्मचारियों का भी ख्याल रख रहे है और उनके लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गयी है। कोरोना से बचाव और सुरक्षा पहली प्राथमिकता शर्मा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोजन, राशन के अलावा लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा उपलब्ध कराने में भी पूरी तत्परता से लगे है और गरीब लोगों को जगह जगह मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध कराए जा रहे है। इसी क्रम में पार्टी के बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने 110 पंचायतों में वायरस से सुरक्षा के लिए छिड़काव कराया है। सिर्फ भोपाल जिले में ही पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के द्वारा 250000 मास्क एवं 300000 यूनिट सेनिटाइजर का वितरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भोपाल के कोटरा क्षेत्र में श्रीराम टेलर्स द्वारा प्रतिदिन 200 मास्क बनाकर बांटे जा रहे हैं। इसी तरह ग्वालियर शहर में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा 25000 साबुन का वितरण किया जा चुका है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोरोना महामारी से मुकाबले के इस अभियान में आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने में भी पीछे नहीं है। अब तक प्रदेश के 27466 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से समाज के अन्य लोग व संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। शर्मा ने कटनी की हरे माधव बाल संस्कार समिति के बच्चों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से इन बच्चों ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की प्रेरणा से समाज के अन्य लोग तथा संस्थाएं भी आर्थिक मदद देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कटनी के बच्चों ने तो अपनी गुल्लक तोड़कर एकत्र की गयी 21 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी थी।