पुलिस ने मजदूरों को किए चावल वितरित
सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा गरीब असहाय लोगों की सेवा की जा रही है। इस काम की नगर के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
X
Gourav Joshi14 April 2020 7:41 AM GMT
ओबैदुल्लागंज, नगर में लांकडाउन के चलते पुलिस कर्मचारियों आदि सहित सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा गरीब असहाय लोगों की सेवा की जा रही है। इस काम की नगर के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। थाना ओबैदुल्लागंज के सब इंस्पेक्टर सुखदेव भालेकर, आरक्षक रवि शंकर राठौड़ आरक्षक महेश मरकाम द्वारा आज असहाय गरीब मजदूरों को वार्ड नंबर 12 में प्रकाश साहू के मकान के पीछे चावल वितरण किए गए, 2 दिन पूर्व ही उनके द्वारा 5 किलो आटे के पैकेट और 2 किलो चावल के पैकेट भी वितरण किए गए थे। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे भी विगत दिनों से प्रति दिन गरीब असहाय लोगों को घर-घर जाकर भोजन वितरण का अत्यंत प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं।
Next Story