लॉकडाउन में प्रेमिका नहीं सह सकी प्रेमी से दूरी, घर पहुंचकर जायदाद के बदले पत्नी से की पति की मांग
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, अनिल कपूर और श्री देवी की फिल्म जुदाई जैसा ही एक मामला भोपाल से सामने आया है। जहां एक 57 वर्षीय प्रेमिका अपने 45 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गयी। विवाद बढऩे पर उसने प्रेमी की पत्नी को उसके पति के बदले अपनी जायदाद देने तक की बात कह दी।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जैसा कि अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा सुना होगा। यहां एक 57 वर्षीय प्रेमिका अपने 45 वर्षीय प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गयी, लेकिन जब ये बात युवक की पत्नि को पता चली तो उसे नागवार गुजरी जिसके चलते वहां विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढऩे पर प्रेमिका ने पत्नी को उसके पति के बदले अपनी जायदाद देने तक की बात कह डाली। महिला और युवक दोनों ही एक ऑफिस में काम करते हैं। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि लॉकडाउन के दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गयी। पत्नी उस दौरान किचन में चाय बना रही थी। जैसे ही पत्नी किचन से बाहर आई तो उसने अपने पति और दूसरी महिला का हाथ थामे देखा तो वो आग बबूला हो गयी। मामले में विवाद बढऩे के बाद महिला ने प्रेमी कि पत्नी को अपनी पूरी प्रॉपर्टी देने की बात कह उसे उसके साथ रहने की बात कही। जिस पर युवक की पत्नी और गुस्सा गयी। उसने पति की प्रेमिका के परिवार को खबर देकर उसके बहू-बेटों को बुला लिया। वहीं पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को खबर दे दी। जिसके बाद दोनों पक्षों को समझकर उनके घर भेजा गया। 57 वर्षीय महिला के पति का 10 साल पहले निधन हो गया था। जिसके बाद उसी के ऑफिस में साथ काम करने लवे एक युवक से प्यार कर बैठी। और लॉकडाउन में दूसरी बर्दाश्त ना कर पाने की बझ से वो प्रेमी से मिले उसके घर पहुंच गयी। वहीं मामले में युवक का कहना है कि वो महिला उसकी सिफऱ् दोस्त है जोकि अपने पति के जाने के बाद एक सहारा ढूंढ रही थी।