नहीं कटेंगे पेड़, उसी जगह पर 2200 पौधे और रोपे जाएंगे : शर्मा

भोपाल। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विधायक विश्राम गृह के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। उसी जगह पर अलग-अलग प्रजातियों के 22 सौ पौधे रौपे जाएंगे। इस फैसले पर लेकर राजधानी के पर्यावरणविदों ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का गुरुवार को सम्मान किया। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पेड़ कटवाने के लिए सीएम शिवराज भी सहमत नहीं थे। हमारी सरकार नहीं चाहती कि पर्यावरण को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचे।
आपको बनहीं कटेंगे पेड़, उसी जगह पर 2200 पौधे और रोपे जाएंगे : शर्माता दें कि अरेरा पहाड़ी पर बनने वाले नए विधायक विश्राम गृह के लिए करीब चार हजार से ज्यादा पेड़ काटा जाना था। 22 एकड़ की जमीन पर नया विधायक विश्राम गृह बनाया जाना था, लेकिन पेड़ कटने के कारण इसका स्थान बदल दिया गया। उस फैसले को पलटते हुए 56 साल पुराने विधायक विश्राम गृह को तोड़कर फ्लैट बनाए जाएंगे।
पर्यावरणविद डॉ. सुदेश बाघमारे ने कहा कि एक बड़ा पेड़ करीब पांच हजार पौधों के बराबर होता है। पर्यावरण की नजर से देखा जाए तो लाखों पौधों को बचाया गया। पर्यावरण राजनीति से परे होना चाहिए।